फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। नवविवाहिता का शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शनिवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम कुसका निवासी पवन कुमार की पत्नी निर्मला (24) का शव सुबह बरामदे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय पति व ससुर मानसिंह खेत पर गए हुए थे जबकि सास बाहर मवेशियों को चारा डाल रही थी। अंदर से दरवाजा बंद देख आसपास के लोग पड़ोस की छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और फंदा काटकर विवाहिता को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी गांव में ही रहने वाली रिश्ते की बुआ की बेटी किरन ने मायके वालों को दी। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज में सोने की चेन और अंगूठी की मांग को लेकर निर्मला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग भाग। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहे थे ससुरालीजन

औरैया के तिलकपुर निवासी मृतका के भाई रामवीर ने बताया निर्मला की शादी चार दिसंबर 2025 को कुसका निवासी पवन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पवन और उसके परिजन सोने की चेन व अंगूठी की मांग को लेकर निर्मला को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। इसे लेकर आए दिन विवाद होता रहता था और मांग पूरी न होने पर उसकी जान ले ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें