फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव

Fri, 08 May 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव
विज्ञापन


इकदिल। कस्बा क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही कक्षा 12वीं की छात्रा का शव गुरुवार को फंदे सेलटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव नेपलापुर निवासी राजू कुमार परिवार समेत इकदिल के साईं विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। वह कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। गुरुवार शाम बेटी रिया (17) का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के समय माता-पिता दुकान पर थे जबकि छोटा भाई आर्यन बाहर साइकिल चला रहा था। घर लौटने पर उसने बहन को फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पूछताछ में मृतका के पिता राजू कुमार ने बताया कि रिया 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि बेटी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि किशोरी ने प्रथम दृष्टया फंदा लगाकर जान दी है। परिजनों ने स्पष्ट रूप से कुछ बताया नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें