पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला शव
बीते 16 दिसंबर को कब्र खोदने व शव का पोस्टमार्टम कराने की डीएम से अनुमति ली थी। शुक्रवार को तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, एसआई अंकित बैसला, कुनेहटा चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रसाद व फील्ड यूनिट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। जिसे पोस्टमार्टम कराकर डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।
यह है आरोप
पीड़ित पक्ष का कहना है कि मृतक हलवाई का काम करता था, जो घटना के दिन मनोज व सुनील के घर कुआं पूजन कार्यक्रम में खाना बनाने गया था। वहीं, उसको छत से धक्का देकर गिरा दिया गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित पक्ष ने मनोज, सुनील, गुलजारी, पंकज व रामानंद निवासी मुटनी पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं, आरोपी पक्ष का कहना था कि युवक ने शराब पी रखी थी, जो खुद ही बिना नशे के झोंक में रेलिंग की छत से नीचे गिर गया था।
शव का पोस्टमार्टम व डीएनए जांच कराई जा रही है। न्यायालय के आदेश पर उक्त पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -धर्मेंद्र कुमार, थाना प्रभारी