फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गला रेत कर हत्या की, फिर तेजाब से नहलाया

Sun, 07 May 2017 10:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

अजगैन थाने के मैता गांव का था मरने वाला 
कई साल से लखनऊ के आशियाना में रह रहा था
गले में धारदार हथियार से हमले के निशान मिले
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शनिवार को उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में उसका शव मिला। चेहरे को तेजाब से जलाया गया था। सिर पर भी गहरे घाव के निशान थे। हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस बेटे व अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एखलाख नगर के 20 क्वार्टर मोहल्ले के पास गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जुराखनखेड़ा गांव निवासी राजन का अमरूदों का बाग है। सुबह वह बाग पर पहुंचे तो अधेड़ का शव देख पुलिस को सूचना दी। गंगाघाट एसओ अरुण द्विवेदी, एएसपी आरएस गौतम मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट ने भी जांच की।

जमीन पर लाल रंग की चादर पर शव पड़ा था। शव के पास कोल्डड्रिंक व पानी की खाली बोतलें पड़ी थीं। शव से कुछ दूर काले रंग का बैग मिला। बैग में तीन मई के कुछ अखबार, मोबाइल और अजगैन थाना क्षेत्र के मैता गांव निवासी सरजू और प्रभू के नाम की दो खतौनी मिलीं। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल के कुछ नंबरों पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे चंदन नामक युवक ने शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। पुलिस के मुताबिक मरने वाला मुरलीधर लोधी (48) पुत्र स्व. प्रभूनाथ मूल रूप से उन्नाव के अजगैन थाने के मैता गांव का था।

इन दिनों  लखनऊ की आशियाना कालोनी में रह रहा था। चंदन ने बताया कि पिता दो दिन पहले जमीन के काम से पैतृक गांव जाने की बात कहकर निकले थे। उसने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस ने हत्या के पीछे जमीन या अवैध संबंध का अंदेशा जताया है। एसओ ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें