फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर की ऊपरी मंजिल पर ऐसे हाल में मिले बुजुर्ग दंपती का शव, पास में रखे थे काजू; मुंह से निकल रहा था खून

Thu, 06 Jun 2024 12:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक घर की ऊपरी मंजिल पर बुजुर्ग दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। 15 साल पहले रेलवे से सेवानिवृत्त बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ चमनगंज में रहते थे। वो नीचे की मंजिल पर बने मंदिर में पूजा-पाठ भी करते थे। 
विज्ञापन
कानपुर में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में तापमान पिछले 11 दिन से 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है। यह गर्मी खासकर वृद्धों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पांडुनगर में दो बुजुर्ग बहनों की मौत बाद अब चमनगंज के श्रीनगर में बुजुर्ग दंपती का शव मिला है। ये लोग मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते थे। 
विज्ञापन


आशंका है कि इनकी भी मौत गर्मी में हार्टअटैक पड़ने से हुई है। पड़ोसी की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक के अनुसार दंपती की मौत मंगलवार देर रात करीब एक बजे के आस पास हुई है। शव सड़ने लगे थे।

चमनगंज के श्रीनगर स्थित प्लाट नंबर पांच में दंपती छैल बिहारी लाल (76) पत्नी सुषमा (74) के साथ रहते थे। उनके कोई बच्चे नहीं थे। छैल बिहारी रेलवे से 15 साल पहले मुरादाबाद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने घर की पहली मंजिल पर मंदिर बनवा रखा था। मंदिर की साफ-सफाई से लेकर पूजा-पाठ भी करते थे। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह से शाम तक मंदिर में पूजा-पाठ न होते देख पड़ोसी गेट के पास पहुंचे। वहां अखबार भी पड़ा था, तो मोहल्ले में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार जितेंद्र को सूचना दी। जितेंद्र जब पड़ोसी के छत के रास्ते उनकी छत पर पहुंचे तो ऊपर का दरवाजा भी बंद था। 

काफी आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई नहीं आया तो इसकी जानकारी मुरादाबाद निवासी उनके भतीजे शरद बिहारी को और पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो दोनों के शव किचन में पड़े थे। दंपती की मौत की खबर सुनकर पहुंचे डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने भी रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।

मुंह से निकल रहा था खून, पास में रखे थे काजू
फॉरेंसिक टीम के अनुसार किचन में मिले दंपती के मुंह से खून निकल रहा था। वहीं उनके पास प्लेट में काजू रखे थे। प्राथमिक जांच में गर्मी के चलते हार्टअटैक से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।
 
विज्ञापन

घर के प्रथम तल पर बने किचन में दंपती का शव मिला है। अब तक की जांच में किसी वारदात की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आरएस गौतम, डीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें