फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में बोर्ड परीक्षा: 83 केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश, कंट्रोल रूम से CCTV की निगरानी

Wed, 18 Feb 2026 11:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के 83 केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। माती कंट्रोल रूम से बंद सीसीटीवी कैमरों को चालू कराकर निगरानी की गई।
विज्ञापन
सघन तलाशी के बाद केंद्र में मिला प्रवेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात जिले में हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुई। परीक्षा के लिए जिले में 83 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही केंद्रों पर छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर उत्साह दिखा। कई केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे। हाईस्कूल के पंजीकृत 25,053 परीक्षार्थियों की सुबह पाली में साढ़े आठ बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर लाइन लगवा कर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई।

विज्ञापन

आधार कार्ड और प्रवेश पत्र देखने के बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिला। माती स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी चेक किए गए। कई केंद्रों पर सुबह के समय कैमरे बंद मिले, जिन्हें चालू कराया गया। इसके साथ ही सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर निगरानी करते रहे। केंद्रों के आस-पास धारा 163 लागू होने के कारण फोटो कॉपी, बुक स्टोर व अन्य दुकानें बंद रहीं। तैनात पुलिस कर्मी अभिभावकों को दूर कराते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें