पेट्रोल पंप से टकरायी तेज रफ्तार गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र के टेफ्को चौराहे स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू गाड़ी अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के खम्भे को टक्कर मारते हुए पलट गयी। चालक कई मिनट तक गाड़ी में ही फंसा रहा। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जब काफी देर तर मौके पर पुलिस नहीं पहुंची तो क्षेत्रीय लोगों ने ही गाड़ी में फंसे चालक को बाहर निकाला। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने चालक की गंभीर हालत देख उसे अस्पताल हुंचाया। राहगीरों ने बताया कि तेज रफ्तार गाड़ी जब पेट्रोल पंप के खम्भे से टकराने के बाद कई बार पलटी। घटना का मंजर जिसने भी देखा सहम गया।