फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नीला ड्रम बना मुसीबत…महिला खरीद कर जा रही थी घर, लोग बोले- पानी भरोगे…या सीमेंट, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 04 Apr 2025 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मेरठ हत्याकांड के बाद हर तरफ नीले ड्रम की ही चर्चा है। रास्ते में रास्ते पर ड्रम देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट करते हैं। ऐसा ही मामला कानपुर में आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
विज्ञापन
जानकारी देती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ हत्याकांड के बाद सबसे ज्यादा नीले ड्रम की चर्चा लोगों के बीच और सोशल मीडिया पर हुई है। नीला ड्रम लोगों के बीच दहशत और उपहास दोनों का कारण बना हुआ है। सोशल मीडिया पर नीले ड्रम को लेकर मीम्स भी बन रहे हैं। वहीं, रास्ते में यदि कोई नीले ड्रम ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, तो लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसा ही मामला कानपुर में देखने को मिला है, जहां बाबूपुरवा की सोनम यादव पानी भरने के लिए नीला ड्रम रुपये 1000 का लेकर आईं। रास्ते भर लोग कहते रहे, इसमें पानी भरोगे या सीमेंट-मौरंग भरोगी। पहले सोनम समझ नहीं पाई कि क्यों लोग ऐसा कह रहे हैं। इसके बाद में कुछ महिलाएं रास्ते में मिलीं, तो उन्होंने बताया की मेरठ में कांड हुआ है, तो उनको मामला समझ में आया।

विज्ञापन

रिक्शे वालों ने भी बैठाने से किया मना
इसके बाद घबराई सोनम रिक्शा करने लगीं, तो रिक्शे वालों ने मना कर दिया। इस पर वो ड्रम सिर पर रखकर ही जाने लगीं। बता दें कि मेरठ की घटना के बाद जो मामले सामने आए हैं, उसने कहीं ना कहीं समाज को झकझोर कर रख दिया है। इसके बाद से समाज में ड्रम के रंग और नाम से लोगों में कहीं ना कहीं दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें