फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीएलओ बूथ पर जाकर करेंगे मतदाताओं की खोज

Tue, 19 Aug 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सिकंदरा तहसील सभागार में सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ अपने बूथ पर जाकर ऐसे नवीन मतदाताओं की खोज करेंगे।
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नवीन मतदाता की उम्र एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरी होना जरूरी है। साथ ही अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज न हुआ हो। बीएलओ घर-घर जाकर सूची से मिलान करते हुए जानकारी जुटाएंगे। जरूरत होने पर विलोपन, संशोधन और परिवर्तन का कार्य करेंगे। उपजिलाधिकारी शालिनी उत्तम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के राजपुर व संदलपुर ब्लॉक के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया है। यहां बीईओ राजपुर संजय गुप्ता, संदलपुर बीईओ अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें