फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुट्टे के लिए आठ लोगों ने बहाया खून

Sun, 18 Sep 2016 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उन्ना के सफीपुर कस्बे के पास मकाई के खेत से भुट्टे की चोरी करते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला गालीगलौज से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से 8 लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

कस्बा सफीपुर के मोहल्ला मियां बाजार मस्जिद के पास इरशाद पुत्र लल्लू के खेत पर मोहम्मद ताहा पुत्र मोहम्मद उमर रखवाली कर रहा था। इसी दौरान कस्बे के ही मोहल्ला गढ़ी निवासी आरिफ  पुत्र जहीर आदि ने भुट्टे तोड़ लिए। रखवाली कर रहे युवक ने भुट्टे तोड़ते आरिफ को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लोग पहुंच गए और उनमें गालीगलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष के ताहा, तौसीक, तौसीम, वारिस घायल हुए तो दूसरे पक्ष से चांदनी गुड्डू , अलीम, सगीर व सलीम को चोटें आई हैं। इनमें चांदनी और गुड्डू को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें