फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान!: दबे पांव बढ़ रहा है ब्लड प्रेशर, अचानक पड़ रहा हार्ट और ब्रेन अटैक, डॉक्टरों ने दी ये खास सलाह

Fri, 20 Jan 2023 12:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हैलट ओपीडी में 70 फीसदी रोगियों का बीपी अधिक निकल रहा है। वहीं, कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में आ रहे हार्ट अटैक के ज्यादातर रोगियों को पहली बार हाई ब्लडप्रेशर डायग्नोस हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से अचानक हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक पड़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाड़े में ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जा रहा है और रोगी को इसका कोई लक्षण पता नहीं चल रहा है। ब्लड प्रेशर के अचानक बढ़ जाने से हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक हो जा रहा है। हैलट ओपीडी में रोगी कोई और बीमारी दिखाने के लिए आते हैं। जब उनका ब्लड प्रेशर लिया जाता है, तो सामान्य से बहुत अधिक निकल रहा है।

विज्ञापन

इसी तरह कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट की ओपीडी में आ रहे हार्ट अटैक के ज्यादातर रोगियों को पहली बार पता चल रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर हाई होने की वजह से तबीयत बिगड़ी है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि ब्लड प्रेशर पता न होने की वजह से रोगी कोई दवा नहीं खा रहे थे।
मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर आरती लालचंदानी ने बताया कि जब ठंड में अचानक ब्लडप्रेशर बढ़ता है तो रोगी लक्षण समझ नहीं पाता। अचानक हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के  केस भी इसी वजह से बढ़े हैं।

विज्ञापन

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. लालचंदानी ने बताया कि जाड़े में धमनियां सिकुड़ जाती हैं। इससे अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ता है। ऐसे में अगर किसी ने क्षमता से अधिक कार्य किया तो हृदय पर तनाव और बढ़ जाता है। इससे अटैक आ जाता है। इस समय ऐसी स्थिति पैदा हो गई है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि उनकी ओपीडी में ढाई सौ रोगी आए। इनमें 70 फीसदी का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। ये रोगी सांस की तकलीफ, बुखार, खांसी-जुकाम, पेट दर्द सरीखे रोग के इलाज के लिए आए थे। इन्हें ब्लड प्रेशर बढ़ने का अंदाजा ही नहीं था।

एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अवधेश शर्मा का कहना है कि अचानक बीपी बढ़ने से रोगी ‘एडरीनर्जिक ड्राइव’ में चला जाता है। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में आ रहे हार्ट अटैक के ज्यादातर रोगियों को पहली बार हाई ब्लडप्रेशर डायग्नोस हो रहा है।

ब्लड प्रेशर के तीन प्रमुख लक्षण
सिर दर्द, चक्कर और थकान, सुस्ती आना।

जाड़े में बीपी अचानक बढ़ने पर
  • जाड़े में सिकुड़ी धमनियों में थक्के जम जाते हैं, हृदय में खून का बहाव रुकता है और हार्ट अटैक आ जाता है।
  • मस्तिष्क की नसों में खून का थक्का जमने पर ब्रेन अटैक पड़ता है, अधिक प्रेशर होने पर नसें फट जाती हैं।
विज्ञापन

ये करें
  •  घर में 50 साल से अधिक आयु का सदस्य हो तो बीपी जांचने की मशीन रखें।
  • काम करने में सुस्ती आए तो तुरंत बंद कर दें, हीटर में हाथ सेकें या रजाई ओढ़ लें।
  • शवासन की मुद्रा में चित होकर लेट जाएं।
  •  पल्स रेट 120 से अधिक और ऑक्सीजन 90 से कम हो तो तुरंत अस्पताल जाएं।
  •  ब्लड शुगर 200 के ऊपर हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • क्षमता से अधिक मेहनत का काम न करें।
  •  बीपी अधिक बढ़ा हो तो तुरंत पेशाब की दवा लें।
  • घर में योग-प्राणायाम, हल्का व्यायाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें