कानपुर में गाजियाबाद-मुरादाबाद के मध्य एलएचएस के निर्माण के लिए रेलवे ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेगा। इस वजह से रेल प्रशासन ने तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है। अब ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल से होकर चलेंगी। 20504 (नई दिल्ली-डिब्रूगढ़) 14 अप्रैल को अपने निश्चित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के स्थान पर गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलेगी। 20506 (नई दिल्ली-डिब्रूगढ़) 10 अप्रैल को अपने निश्चित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के स्थान पर गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलेगी। 13258 (आनंद विहार टर्मिनल.-दानापुर) 10 अप्रैल को अपने निश्चित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के स्थान पर गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलेगी।
तीन ट्रेनों के ठहराव में परिवर्तन
सूरत स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण कानपुर सेंट्रल से होकर आने-जाने वाली तीन ट्रेनों के ठहराव में परिवर्तन किया गया है। रेलवे के मुताबिक, 22443 कानपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर 4:55-5:00 बजे तक ठहराव लेगी। यह व्यवस्था 12 से 26 अप्रैल तक रहेगी। इसके अलावा 22195 झांसी-बांद्रा टर्मिनस सोमवार व मंगलवार को सूरत स्टेशन पर 12:25-12:30 बजे ठहराव लेगी। वहीं, 22444 बांद्रा टर्मिनस-कानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को 8:30- 8:35 बजे प्लेटफार्म संख्या- 01 पर ठहराव लेगी।