फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blast in Kanpur: बिसातखाना मिश्री बाजार में धमाके के बाद दहशत में गुजरी रात, दिनभर गिरे रहे शटर

Thu, 09 Oct 2025 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिसातखाना में बंद पड़ी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसातखाना मिश्री बाजार में बुधवार को धमाके के बाद दहशत का आलम रहा। रात भर क्षेत्रीय लोग छज्जों पर खड़े होकर नजारा देखते रहे। गुरुवार को पूरी बाजार में कुछ को छोड़कर सभी दुकानों के शटर गिरे रहे। इससे दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। लोग कानाफूंसी करते रहे।
विज्ञापन


घटनास्थल को चारों तरफ से रस्सी लगाकर सील कर दिया गया है। डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी किसी को भी वहां से नहीं निकलने दे रहे हैं। कारोबारी अब्दुल की दुकान के बगल की गली को मेज लगाकर बंदकर दिया गया है। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और इंटेलीजेंस टीमें क्षेत्रीय पुलिस के साथ वहां रहने वाले लोगों और दुकानदारों का दिनभर इनपुट जुटाती रहीं। वहीं, नूर मार्केट की दुकानें खुली थीं लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम थी।
 
विज्ञापन

बिसातखाना में टूटे पड़े बिल्डिंग में खिड़की के शीशे - फोटो : अमर उजाला
कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं
तंग गली में हमेशा से पटाखा के लिए बदनाम रही है। ऐसे में दीपावली के समय भीषण धमाके से पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ गई है। यहां रहने वाले एक दूसरे के खिलाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं हुए। उल्टा थाना पुलिस की कार्रवाई होने पर एक दूसरे की मदद के लिए खड़े जरूर होते मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें