फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस धमाकाः अफसर बोले, आतंकी साजिश नहीं, बारूद की जांच रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 23 Feb 2019 01:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट में धमाका होने के बाद मौके से बरामद प्लास्टिक के झोले में करीब 26 ग्राम बारूद मिला था। अब तक की जांच में सामने आया है कि धमाका पटाखों में इस्तेमाल किए जाने वाले बारूद से किया गया था। एसएसपी अनंत देव और एटीएस (आतंकवादी निरोधी दस्ता) के एक बड़े अफसर का कहना है कि आतंकी साजिश नहीं लग रही है। प्लास्टिक के झोले से बरामद बारूद को आगरा फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। बारूद की जांच रिपोर्ट आने तक सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कानपुर में शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कालिंदी एक्सप्रेस के जरनल कोच के टायलेट में धमाका हुआ था। एटीएस के एक बड़े अफसर ने बताया कि बरामद बारूद किस तरह का है। उसकी क्षमता क्या है। इसका पता लगाने के लिए बारूद को आगरा फोरेंसिक लैब भेजा गया है। एसपी जीआरपी आगरा अभिषेक यादव ने बताया कि धमाके के बाद आगरा की फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। फोरेंसिक टीम ने भी कोच और ट्रैक के पास से विस्फोटक के अवशेष और अन्य साक्ष्य जुटाए थे। माना जा रहा है कि एक सप्ताह में फोरेंसिक लैब से जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।

मक्कड़पुरवा गांव पर टिकी पुलिस की नजर
पुलिस और जीआरपी की नजर शिवराजपुर के मक्कड़पुरवा गांव पर टिकी है। मक्कड़पुरवा में नट बिरादरी की आबादी ज्यादा है। पुलिस अफसरों के मुताबिक बिरादरी के युवकों के दो गुटों में बीच विवाद चल रहा है। इनमें एक गुट के युवक इलाके में होने वाली आपराधिक गतिविधियों व अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचनाएं देते हैं। पिछले दिनों गांव के कुछ युवकों को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। पकड़े गए लोगों का शक था कि दूसरे गुट की मुखबिरी पर उन लोगों को जेल जाना पड़ा। अब वे लोग दूसरे गुट के लोगों को फंसाने की साजिश रच रहे हैं। यही वजह है कि कोच में धमाका करने वाले ने वहां पर एक डायरी छोड़ी थी। इस डायरी में अमर,  गिन्ना, रंजीत गिहार व उनके पक्ष के कुछ और युवकों के नाम लिखे हैं। गुरुवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए अमर, गिन्ना व रंजीत को हिरासत में लिया था। अब तक अफसरों के हाथ कुछ खास नहीं लगा।
विज्ञापन


घटना के वक्त नजर आए युवक की तलाश
पुलिस और जीआरपी को मक्कड़पुरवा गांव के एक युवक की तलाश है। यह युवक घटना के वक्त बर्राजपुर स्टेशन व ट्रेन के आसपास देखा गया था। पुलिस और जीआरपी अफसरों का मानना है कि धमाके में लोकल गिरोह शामिल है। यही वजह है कि पुलिस के साथ फर्रुखाबाद जीआरपी थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ शिवराजपुर इलाके में डेरा डाल दिया है। छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें