फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी जलाते समय डिग्री कॉलेज में धमाका, प्रिंसिपल समेत कई छात्राएं झुलसीं 

Sat, 13 Jan 2018 01:09 PM IST
रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायलों को पास के नर्सिंगहोम में ले जाया गया है
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में डिग्री कॉलेज के लोहड़ी फंक्शन में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक जलती आग की लकड़ियों में जोरदार आवाज के साथ धमाका हो गया। धमाके की वजह से चिंगारी बिखर गई जिससे स्कूल की प्रिंसिपल समेत पांच छात्राएं झुलस गईं । घायलों को पास के नर्सिंगहोम में ले जाया गया है।   
विज्ञापन


कानपुर विजय नगर स्थित सरस्वती महिला महाविद्यालय में शनिवार की दोपहर लोहड़ी पर्व मनाया जा रहा था। इसको लेकर छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। लकड़ियां रखकर लोहड़ी पर आग लगाई गई तो नमी की वजह से पूरी तरह से लकड़ियों ने आग नहीं पकड़ी इस पर कॉलेज प्रशासन ने कैटरिंग में इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील पदार्थ और मिट्टी का तेल डालकर जैसे ही आग लगाई धमाका हो गया। धमाके की वजह से लकड़ियां बिखर गईं और जलती हुई आग प्रिंसिपल नीरू निगम समेत कई छात्राओं के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में पांच लोग झुलसे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें