कानपुर। सेवा संस्थान की ओर से काकादेव स्थित पुष्पांजलि सभागार में रविवार को कंबल वितरण और तहरी भोज का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार और विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर टीएन अग्रवाल रहे। नेत्र रोगियों और बुजुर्गों को कंबल बांटे गए। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष आनंद शंकर गुप्ता, पं. जगतवीर सिंह द्रोण, कृष्णकांत अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद