कानपुर। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय का परिसर में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। पूर्व छात्रों ने पुराने दिनों की यादों और अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. समशेर के प्रेरक उद्बोधन से हुई। विभिन्न बैचों के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र सिल्वर जुबली बैच 2000 के ब्रजेश पडालिया, गोल्डन जुबली बैच 1975 के डीके शुक्ला और 1971 बैच के सुभाष चंद रैजाड़ा ने अनुभव साझा किए। 2010 बैच के छात्र लेखक अजीत प्रताप सिंह की आर्सेनल ऑफ द गॉड और 1983 बैच के छात्र लेखक उमेश मित्रा की पुस्तक उनबेलिंग द कॉस्मिक कैनवास का विमोचन किया गया। गोल्डन जुबली बैच (केमिकल इंजीनियरिंग) ने विवि को सिंथेटिक टेनिस कोर्ट समर्पित किया। रजिस्ट्रार अमित कुमार राठौर, एलुमनी सेल के चेयरमैन प्रो. दिप्तीक परमाड़, डॉ. विवेक कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो