चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय से सटे एक गांव की नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसे एक बार धोखे से घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद अब उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है।
विरोध करने पर आए दिन धमकी दे रहा है। मंगलवार को छात्रा की मां को इसकी जानकारी हुई तो वह बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नाबालिग छात्रा ने मंगलवार को बताया कि रवि कुमार पुत्र राजा ने लगभग एक माह पूर्व उसे घर के पास से निकलते समय बुलाया।
जैसे ही वह उसके घर पहुंची तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर अश्लील हरकत की और इसका वीडियो बनाया। इसके बाद से लगातार एक माह से वह वीडियो के सहारे दुष्कर्म का प्रयास भी कर चुका है। छात्रा ने पूरी जानकारी मां को दी। छात्रा की मां ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अनिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।