फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन की कालाबाजारी: एसडीएम व सीओ ने छापा मारकर पकड़ा 150 टन गेहूं व चावल, मिल सीज

Sat, 17 Sep 2022 12:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में सरकारी राशन की कालाबाजारी सामने आई है। एसडीएम सदर व सीओ सदर ने छापेमारी कर करीब 150 टन गेहूं व चावल बरामद किया है। मिल को सीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सीज की गई मिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कस्बा सुमेरपुर के फैक्टरी एरिया में संचालित एक मिल में छापा मारकर एसडीएम सदर व सीओ सदर ने करीब 150 टन गेहूं व चावल बरामद किया है। बोरियों में उत्तर प्रदेश खाद्य रसद विभाग लिखा मिला है। मिल को सीज कर दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि यह सरकारी राशन का गेहूं और चावल है।

विज्ञापन


कालाबाजारी करके इसे दूसरे प्रदेशों में भेजा जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा है। शुक्रवार रात एसडीएम सदर रविंद्र कुमार व सीओ सदर रवि प्रकाश सिंह ने फैक्टरी एरिया में स्थापित एक मिल पर छापा मारा। सीओ सदर ने बताया कि छापेमारी में सरकारी राशन का गेहूं चावल बरामद हुआ है।

जिसमें तीन कंटेनर व तीन ट्रैक्टर में बोरियों में भरा हुआ गेहूं व चावल मिला है। इसके साथ ही कुछ गोदाम में भी गेहूं व चावल रखा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि छापामापी के दौरान ट्रकों सहित प्रांशू गुप्ता मौके पर मिले। चालक व परिचालक से पूछताछ की जा रही है। जिस मिल में खाद्यान्न मिला है वह सोनू गुप्ता के नाम है। जिसको सीज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें