राठ। तालाब किनारे खेल रहे बालक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव निवासी लालदिमान ने बताया कि गांव के सना तालाब के पास उसका घर है। शुक्रवार दोपहर उनका पुत्र राजवीर (5) अन्य बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। खेलते हुए वह तालाब में गिर गया। काफी समय तक जब पुत्र दिखाई नहीं दिया तो खोजबीन की तो साथ में खेल रहे बच्चों ने तालाब में गिरने की बात बताई।
बताया कि तालाब में काफी झाड़ झंखाड़ होने के कारण ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से खोज कर बाहर निकाला। सीएचसी में डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव घर ले गए।