फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस: कानपुर में दो और रोगी मिले, एक की निकालनी पड़ी आंख, हैलट में भर्ती मरीजों की संख्या पहुंची 21

Sun, 23 May 2021 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ब्लैक फंगस वायरस का खतरा हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। रविवार को दो और रोगी मिले हैं। अब कानपुर हैलट में इस वायरस से पीड़ित 21 मरीज भर्ती है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर हैलट में रविवार को ब्लैक फंगस के दो और रोगी मिले। ब्लैक फंगस के शिकार नेहरूनगर निवासी युवक की एक आंख को ऑपरेशन कर निकाल दिया गया, साथ ही डॉक्टरों ने उसकी दूसरी आंख की रोशनी फंगस से बचा ली। इसके साथ ही ईएनटी विभाग के विशेषज्ञों ने महिला रोगी के साइनस की सर्जरी की।
विज्ञापन


डॉक्टरों का दावा है कि दवाएं समय से मिलने से रोगियों में सुधार हो रहा है। हैलट में भर्ती हुए दो रोगी शुरुआती लक्षण दिखते ही हैलट आ गए। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मोहन ने आंख की जांच की तो पाया कि संक्रमण का असर आंखों में नहीं पहुंचा है। उनकी दवा शुरू कर दी गई है।

वहीं ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कनौजिया ने 55 वर्षीय ब्लैक फंगस की महिला रोगी की साइनस की सर्जरी की। हैलट में रविवार को 17 रोगी ब्लैक फंगस के भर्ती थे। इनमें तीन कोविड रोगियों का इलाज न्यूरो साइंसेस अस्पताल में चल रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि लोग जागरूक हो रहे हैं। जल्दी आने से समय से इलाज शुरू हो जा रहा है। हैलट में ब्लैक फंगस के रोगियों की एमआरआई समेत सभी जांचें और दवा निशुल्क हैं। 
विज्ञापन


प्रयागराज को कानपुर से मिलेगी दवा
कानपुर। शासन ने आठ मंडलों में ब्लैक फंगस की दवा उपलब्ध कराने के इंतजाम कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि अभी तक नगर में कुल 21 ब्लैक फंगस के रोगी दर्ज हैं। प्रयागराज को कानपुर से जोड़ दिया गया है। प्रयागराज को कानपुर से ब्लैक फंगस की दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें