फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीएलए निभाएं सक्रिय भूमिका, एसआईआर में करें सहयोग

Fri, 28 Nov 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए नियुक्त कर एसआईआर के काम में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने एसआईआर से संबंधित प्रावधानों व नवीन प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कहा कि अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को गणना प्रपत्र समय से भरने के लिए जागरूक करें। चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ सभी मतदाता को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं। भरे हुए प्रपत्रों में एक प्रति बीएलओ व दूसरी प्रति मतदाता को सुरक्षित रखनी है।
इस दौरान एईआरओ व बीएलओ को एसआईआर का कार्य पारदर्शिता, शुद्धता व समय से करने के निर्देश दिए। कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मूल नींव है। इसमें किसी प्रकार की गलती व लापरवाही अक्षम्य होगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, भाजपा से प्रतिनिधि श्याम बिहारी शुक्ला, सपा से शेखू खान, बृजमोहन यादव, कांग्रेस से गोविंद यादव, आप से रोहित यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें