फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाजपा का "गांव चलो अभियान”…स्वच्छता अभियान चलाया, ब्लॉक प्रमुख ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Fri, 11 Apr 2025 08:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा की सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं गईं।
विज्ञापन
भाजपा का गांव चलो अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजयरत्ना सिंह तोमर और प्रधान संघ के अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर द्वारा गांव चलो अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्राम पुरवामीर में स्थित पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय और गांव के सिद्ध स्थान मेड बाबा के मंदिर प्रांगड़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

साथ ही,  योगी सरकार के आठ वर्ष और मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गईं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख द्वारा क्षेत्र के सम्मानित लोगों का माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान दिया गया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों वाले पत्रक भी बांटे। इस दौरान प्रमुख रूप से जितेंद्र सिंह गौतम, निर्भय सिंह, अजय प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें