फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशभर के प्रवासी श्रमिकों को सरकार बना रही आत्मनिर्भर-स्वतंत्र देव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहां है कि प्रदेश भर में लॉकडाउन के दौरान आए प्रवासी मजदूरों की स्किल मैपिंग के बाद अब उन सभी को रोजगार देने का काम प्रदेश सरकार ने शुरू कर दिया है। जल्द ही प्रवासी श्रमिक और लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को भाजपा गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग से जुड़ी 16 योजनाओं के जरिए प्रदेश सरकार लोगों को स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में सहायता मुहैया करा रही है। इस संबंध में प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसके भी अच्छे परिणाम देखने में आ रहे हैं। स्वरोजगार की दिशा में जो लोग आगे आ रहे हैं, उन्हें किसी भी तरह की शिकायत, परेशानी ना हो इसके लिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के साथ भाजपा संगठन भी उनके साथ सहयोग में लगा रहेगा। अध्यक्ष ने कहा कि महामारी के कारण हम सब लोग डिजिटल फ्रेंडली भी हो रहे हैं। कानपुर में मेट्रो का काम बहुत तेजी से चल रहा है। गोविंद नगर विधानसभा में 22 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की सहायता की । मास्क और सैनिटाइजर बांटे जबकि विपक्षी पार्टियां इसमें भी राजनीति करती रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगे हमें संगठन के काम करने हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने किया। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा कार्यक्रम का संचालन संतोष शुक्ला ने किया। सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सांसद सत्यदेव पचौरी, एमएलसी अरुण पाठक, पूनम कपूर, राम लखन रावत, उपेंद्र पासवान, उमेश निगम, मोहित पाण्डेय, दीपक सिंह, मंडल अध्यक्ष गण अरविंद सिंह, चंद्रमणि चौबे, नीरज गुप्ता, सुमित सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें