फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाजपाई गुरुचरण पादुका यात्रा का करेंगे स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुरु गोविंद सिंह महाराज व माता साहिब कौर की पवित्र गुरुचरण पादुका यात्रा का भाजपा पदाधिकारी भव्य स्वागत करेंगे। यात्रा 28 अक्तूबर को जाजमऊ से शुरू होकर 29 अक्तूबर को फतेहपुर तक जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक की जिसमें यात्रा के स्वागत की रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा भी माैजूद रहे। प्रकाश पाल ने बताया कि जहां-जहां यात्रा पहुंचेगी वहां भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी स्वागत करेंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को यात्रा में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यहां पर सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, रविंद्र सिंह रिंकू, सरदार नीतू सिंह, सरदार जसविंदर सिंह, सरदार जसवीर सिंह मलहोत्रा, सरदार हरप्रीत सिंह मक्कड़, सरदार कुलबीर सिंह महाजन, सरदार हरमीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह चड्ढा, सुरेंद्र पाल सिंह रूहानी, सरदार कमलजीत सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें