फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन से दो दिन पहले बहन को बचाने में भाजपा नेता की करंट लगने से मौत, घर में मच गया हड़कंप

Tue, 13 Aug 2019 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
राक्षाबंधन से पहले भाई की मौत से मच गया कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के भरथना में सोमवार रात करंट की चपेट में आई बहन को बचाने के चक्कर में बीडीसी सदस्य व भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया सहित कई भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि देकर परिवार को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन


नगला गुदे निवासी रजनेश उर्फ रिंकू (29) पुत्र महेंद्र सिंह बीडीसी सदस्य और भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। सोमवार रात 10 बजे के करीब रजेश की छोटी बहन प्रीति घर में रखे फर्राटा पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगा रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी चीख निकल आई।
विज्ञापन

चीख सुनकर रजनेश दौड़कर पहुंचे और बहन को करंट की चपेट से अलग किया। इधर, तार खींचने में टूट गया और पास लगे लोहे के चैनल से छूने लगा। परिवार के सभी लोग प्रीती की देखभाल में जुट गए। चैनल के पास खडे़ रजनेश भी करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रक्षाबंधन पर्व से  पहले परिवार में दुखद घटना से मातम पसर गया। रजनेश की पत्नी ममता देवी, दो बच्चे विवेक (6) व अक्षय (3) हैं। घटना से मां मोहरश्री, छोटा भाई शिव प्रताप सहित पूरा परिवार शोक में डूब गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद गांव आए रजनेश को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसमें क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष हरिओम दुबे ने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें