फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर मुद्दा जिंदा रखेगी भाजपाः विनय कटियार  

Thu, 12 Oct 2017 10:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विनय कटियार
विज्ञापन
सबका साथ, सबका विकास थीम पर चल रही पार्टी अभी मंदिर मुद्दे से पूरी तरह किनारा नहीं करेगी। प्रदेश में निकाय चुनाव से ठीक पहले इसे जिंदा करने की तैयारी पूरी हो गई है। पार्टी इस बार अयोध्या में भव्य दिवाली महोत्सव का आयोजन कर रही है। 18 अक्तूबर को छोटी दिवाली पर पूरी अयोध्या को राममय करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। केंद्र और प्रदेश के बड़े नेता इस दिन यहां अपनी उपस्थिति दिखाकर यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि राम मंदिर मुद्दा हमेशा की तरह भाजपा का प्राथमिकताओं में रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में 16 अक्तूबर से अयोध्या में हिंदूवादी नेताओं और देश के अन्य हिस्सों के प्रमुख संतों और महंतों का जमावड़ा श़ुरू हो जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी इस ओर इशारा किया। उन्होंने कहाकि 14 साल के वनवास के बाद श्रीराम जी के अयोध्या आने पर पूरी नगरी को भव्य तरीके से सजाया गया था। उसी तरह का आयोजन इस बार अयोध्या में होगा। भाजपा भी प्रदेश में 14 साल का वनवास काटकर प्रदेश की सत्ता में आई है। हिंदूवादी नेता व राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने कहा अयोध्या में मंदिर बनकर रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी रजामंदी से निर्माण कराए जाने की बात कही है। वे 16 को अयोध्या कूचकर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही राममंदिर निर्माण की तारीख भी सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें