फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शहर में सौ जगह लगाएगी योग शिविर

Tue, 09 Jun 2015 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को शहर में मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई पहली बार शहर में सौ स्थानों पर योग शिविर लगवाएगी। अन्य पार्टियां इसे मोदी सरकार की नौटंकी बता रही हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि योग तो पहले से ही चला आ रहा है, इसमें मोदी का क्या योगदान है।
विज्ञापन


भाजपा का शहर के ज्यादा से ज्यादा पार्कों और विद्यालयों में योग शिविर का आयोजन करने की तैयारी है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के विधायक और पदाधिकारियों को दी गई है। महानगर अध्यक्ष, सुरेंद्र मैथानी के निर्देश पर पार्टी की अनीता गुप्ता और अनीता त्रिपाठी टीम की सूची तैयार कर रही हैं।

हर शिविर में योग की जानकारी देने के लिए एक-एक योग शिक्षक भी नियुक्त किए जा रहे हैं। शिविर में भारत माता का चित्र रखा जाएगा, साथ ही भाजपा का झंडा और प्रधानमंत्री मोदी का भी चित्र भी रखा जाएगा। भाजपा महानगर इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि योग शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों का स्वागत है।
विज्ञापन


हर शिविर के आरंभ होने का समय अलग-अलग रहेगा। इसमें योग शिक्षक भी नियुक्त किए जा रहे हैं, जो योग का महत्व, योग विधियों की जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हम सभी लोगों को इस शिविर में आने का आमंत्रण दे रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस शहर इकाई, अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि यह भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी की नौटंकी है। अरे योग तो सनातन से चला आ रहा है। अब उसे लेकर इतना ज्यादा पों-पों करने की क्या जरूरत। भाजपाई आकर देखें, हम लोग रोज फूलबाग, नानाराव पार्क में योग करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या कांग्रेसियों की होती है।

सपा शहर इकाई अध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि   यह तो मोदी सरकार का एजेंडा है, उसमें सपा के लोग क्यों जाएंगे। हमारी पार्टी की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। 11 जून को लखनऊ में बैठक होगी, देखते हैं, उसमें क्या दिशा निर्देश मिलता है।

बसपा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण भाष्कर ने कहा कि इस तरह का योग शिविर करने या उसमें शामिल होने संबंधी निर्देश पार्टी की तरफ से नहीं मिला है। यह भाजपा का कार्यक्रम है, उससे बसपा का कोई लेना देना नही है।  योग के विषय में तो लोग पहले भी पढ़ते आए हैं।
विज्ञापन


  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें