फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में 11 लाख लोगों को मिला रोजगार-कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवई नगर विधानसभा के वर्चुअल सम्मेलन में परिवहन मंत्री और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश भर में 11 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी सरकार ने कोरोना के कारण देश में आए संकट के समय को भी अवसर मानकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया। सरकार ने लोकल फॉर लोकल के माध्यम से जनता को बहुत ही सूझबूझ से राहत देने का काम किया है। उन्होंने मोदी सरकार की दूसरे कार्यकाल की 1 वर्ष की उपलब्धियों के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान समय में 33 लैबों के माध्यम से 48 हजार कोरोना संक्रमित मरीजों की प्रतिदिन जांच हो रही है । जिसमें 29 लैब सरकारी हैं । एक लाख पांच हजार कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए व्यवस्था कर दी गई है। इस समय उत्तर प्रदेश में दो लाख लीटर सेनीटाइजर का उत्पादन कर हम लोग दूसरे राज्यों को भी निर्यात कर रहे हैं। 11 लाख लोगों को रोजगार देने के लिए सात कंपनियों से वार्ता हो गई है बहुत जल्द ही लोगों को रोजगार उत्तर प्रदेश में उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि उत्तर प्रदेश को गारमेंट हब बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल , धन्यवाद ज्ञापन विधायक महेश त्रिवेदी व संचालन शिवराम सिंह ने किया। सम्मेलन प्रभारी ज्ञानू मिश्रा प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्र, कौशल किशोर दीक्षित, रामदेव शुक्ला , गणेश शुक्ला ,सरन तिवारी अमित मिश्रा , मनीष सचान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें