फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में दो दिन भाजपा का भगवा मंथन, जानिए क्या हैं इसके असल मायने 

Sat, 01 Apr 2017 12:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी की कानपुर क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारी करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूरे सूबे में प्रचण्ड मोदी लहर का परिणाम यह हुआ कि दशकों से सूखे बुन्देलखण्ड में भी भाजपा का कमल खिल गया। सभी 19 विधानसभा सीटों पर पार्टी को जीत हासिल हुई । इस जीत के बाद पहला मौका होगा जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कर्मस्थली चित्रकूट में भाजपा के बुन्देलखण्ड और कानपुर क्षेत्र के सभी भगवाधारी शिरकत करेंगे। इस द्विदिवसीय औपचारिक बैठक में जिसे पार्टी द्वारा सिर्फ परिचय सम्मेलन बताया जा रहा है ,कई मायने हैं ।
विज्ञापन


दरअसल, बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश के सात और मध्य प्रदेश के छह जिलों को मिलाकर बनता है। उत्तर प्रदेश के हिस्से के सात जिलों - झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा व कर्बी (चित्रकूट) - में विधानसभा की 19 सीटें आती हैं, और इस बार के विधानसभा चुनाव में सभी 19 पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसलिए यहां का महत्व संघ और पार्टी के लिए बढ़ गया है।

यही नहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार आने के बाद दीनदयाल शोध संस्थान के उद्द्मिता विद्यापीठ में यूपी बीजेपी के बुंदेलखण्ड व कानपुर क्षेत्र की इकाइयों के नेता, विधायक व मंत्री दो दिनों तक संगठनात्मक मंथन करते हुए आने वाले दिनों में प्रदेश में होने वाले नगर निकाय के चुनावों पर भी रणनीति बनायेगी।
विज्ञापन


बीते दिन तैयारियों का जायजा लेने आये भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कानपुर और बुन्देलखण्ड क्षेत्र की 52 विधानसभाओं में से 47 में पार्टी को जीत मिली है। इस सफलता से उत्साहित भाजपा पदाधिकारी, नेतागण व नवनियुक्त विधायक 31 मार्च को बाबा कामतानाथ के कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा करके ईश्वर का धन्यवाद व आर्शीवाद प्राप्त करेंगे।

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सभी सभी 47 विधायक, पांच हारे हुए प्रत्याशी व सभी जिलाध्यक्षों के मौजूद रहने की प्रबल सम्भावना है । द्विदिवसीय इस बैठक में पहले दिन यानि 31 मार्च को बुन्देलखण्ड के सभी विधायकों , जिलाध्यक्षो और कार्यकर्ताओं की बैठना होगी और दूसरे दिन कानपुर और बुन्देलखण्ड दोनों क्षेत्रों के सभी विधायकों , सांसदों समेत तमाम पार्टी कार्यकर्तायों की बैठक होगी।

सबसे खास बात यह है कि पार्टी को विधानसभा में जिस तरह से लोगो का भरी जान समर्थन मिला था और पार्टी ने प्रचण्ड जीत हासिल की थी । इस जीत के बाद पार्टी इस लय को बरकरार रखना चाहेगी और इसी के चलते इस बैठक में बुन्देलखण्ड के विकास के साथ मुख्य फोकस में आने वाले नगर निकाय चुनाव भी रहेंगे । बहरहाल अगले दो दिन भाजपा के बुन्देलखण्ड और कानपुर क्षेत्र के तमाम भगवा रणबांकुरे भगवान कामतानाथ महाराज की शरण में रहेंगे ।
विज्ञापन



     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें