फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल फ्लॉप, प्रियंका को वाड्रा ने पहले ही फेल कर दिया- डॉ. महेन्द्र सिंह

Fri, 15 Feb 2019 08:20 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डॉ. महेन्द्र सिंह ने राहुल और प्रियंका पर कसे तंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में ग्राम्य विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही नहीं अब विरोधियों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य नजर आने लगे हैं। यही वजह है कि देश के बड़े नेता मुलायम सिंह को नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की सराहना करना पड़ी। 
विज्ञापन


उन्होंने राहुल-प्रियंका को भी निशाने पर रखा। कहा कि प्रियंका की एंट्री का एकदम साफ-साफ मतलब है कि राहुल फ्लॉप यानी फेल हो चुके हैं। जबकि प्रियंका को उनके पति वाड्रा ने पहले ही फेल कर दिया। अब दोनों फेल से सिर्फ कांग्रेस को ही परेशान होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि देश में बुंदेलखंड के विकास की बात हो रही हो। भाजपा मेरा परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम्य विकास मंत्री ने करमेर रोड स्थित परिवहन मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान के आवास पर भाजपा का झंडा व स्टीकर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें