फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की इस सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने खरीदा नामांकन पर्चा

Thu, 26 Sep 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
उपचुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा के हो रहे उपचुनाव के चौथे दिन भी किसी ने नामांकन नहीं किया। बृहस्पतिवार को तीन पर्चे खरीदे गए। इस तरह से कुल 12 पर्चे अभी तक खरीदे गए हैं। जिसमें सबसे प्रमुख भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन


जिससे राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद भी उन्होंने अभी तक पर्चा दाखिल नहीं किया। जबकि भाजपा व सपा से अभी तक टिकट की घोषणा नहीं की गई है।  

मानिकपुर विधानसभा के हो रहे उप चुनाव के लिए 30 सितम्बर तक नामांकन किए जाएंगे। चार दिन बाद भी किसी ने अभी तक नामांकन नहीं कराया जबकि 12 पर्चे जरूर नामांकन करने के लिए अब तक खरीदे गए हैं। जिसमें एक पर्चा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय के नाम भी लिया गया है।
विज्ञापन


जिसको लेकर भाजपा से टिकट मिलने की अटकलें तेज हो गईं। इसके अलावा आनंद कुमार पुत्र देवी प्रसाद निवासी शोभा का पुरवा व सर्वेश पुत्र कृष्ण निवासी पूरा बल्दी कीटगंज प्रयागराज के नाम पर्चा खरीदा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें