कानपुर। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कानपुर दौरा दूसरी बार भी स्थगित हो गया है। इससे पहले उन्हें 13 जनवरी को फिर 16 जनवरी को महानगर आकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी। यहां पर उनके आगमन को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि 16 से 18 जनवरी के बीच पार्टी की ओर से एसआईआर पर विशेष अभियान जारी होने से प्रदेश अध्यक्ष अब अगली तारीख में आएंगे, जिसके लिए जल्द ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस अभियान में बूथ अध्यक्ष से लेकर जिले में निवास करने वाले मंडल, जिला, क्षेत्र, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारी सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे। (ब्यूरो)