फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राजाभैया और शिवपाल यादव को लेकर दिया ये बयान, भीम आर्मी पर कसा तंज

Mon, 03 Dec 2018 08:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सपा-बसपा गिरोह बंद वाली पार्टियां हैं सिर्फ भाजपा ही जनता से जुड़ी पार्टी है। केंद्र व प्रदेश सरकार के कामों से विपक्षी चौंधिया गए हैं उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनवाने का प्रयास कर रही है। हनुमानजी के जाति को लेकर की गई टिप्पणी के बाद देश भर में चल रहे प्रदर्शन पर कहा कि भीम आर्मी वाले भी अब हनुमान जी की पूजा करने लगे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भर में चल रही भाजपा की पदयात्रा के सिलसिले में धर्मनगरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. पांडेय ने कई ज्वलंत मुद्दों पर टालमटोल जवाब दिया। खासकर अयोध्या में मंदिर बनाने, संविधान बनवाने, हनुमान जी की जाति के बाद मंदिरों में भीम आर्मी के कब्जे, महंगाई व किसानों की समस्याओं पर सिर्फ यही कहते रहे कि मोदी योगी के कामों से सब खुश हैं। किसान हित में केंद्र व प्रदेश सरकार पूरा काम कर रही है।
विज्ञापन

हनुमान जी की पूजा अब भीम आर्मी भी करने लगी है यह अच्छी बात है

उन्होंने कहा कि मंदिर बनवाने की बात सिर्फ भाजपा ही करती है। हनुमान जी की पूजा अब भीम आर्मी भी करने लगी है यह अच्छी बात है। उन्होंने पदयात्रा के बारे में बताया कि जनता से जुड़ने के लिए ही पदयात्रा होती है। लोकतंत्र की आक्सीजन जनता है। इसके माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार के काम जनता तक पहुंचाना है। ताकि 2019 में फिर से भाजपा की सरकार बन सके। कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। 

उन्होेंने कहा कि राजाभैया व शिवपाल सिंह यादव द्वारा नई राजनैतिक पार्टी बनाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। किसानों के लिए भाजपा लगातार काम कर रही है। बुंदेलखंड में खाद संकट दूर होगा और अवैध खनन पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें