फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा का कोरोना से निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

Mon, 03 May 2021 10:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डॉ मिश्रा बीते 14 वर्षों से पार्टी के प्रवक्ता थे। आपको बता दें कि यूपी में पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के कई नेताओं की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
डॉ. मनोज मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमितों के साथ-साथ कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा का कोरोना से निधन हो गया है। डॉ. मनोज मिश्रा को कोरोना संक्रमण के बाद निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन


वे पिछले कई दिनों से जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहे थे। अस्पताल में स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता को बचाया नहीं जा सका। डॉ मिश्रा बीते 14 वर्षों से पार्टी के प्रवक्ता थे। आपको बता दें कि यूपी में पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के कई नेताओं की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें