फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सीटों पर भाजपा-सपा की सीधी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी के बाद सरवनखेड़ा व मलासा ब्लॉक में त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां किदवई नगर के भाजपा विधायक की भाभी माया त्रिवेदी निर्दलीय के तौर पर प्रत्याशी हैं। वहीं अमरौधा में भोगनीपुर विधायक की पत्नी के भाग्य का फैसला आज होगा। यहां सपा के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
विज्ञापन

राजपुर ब्लॉक में टिकट न मिलने पर बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी से सपा प्रत्याशी का सीधा मुकाबला है। यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के मैदान छोड़ने का सीधा फायदा बागी प्रत्याशी को मिलने की बात कही जा रही है। अन्य सात ब्लाकों में सपा और भाजपा के प्रत्याशी आमने सामने होने से सीधा मुकाबला है।
सरवनखेड़ा ब्लॉक में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी की भाभी माया त्रिवेदी, सपा प्रत्याशी उपमा सिंह व उर्वशी सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इसी प्रकार मलासा ब्लॉक में टिकट न मिलने पर भाजपा से बागी सूर्य प्रताप सिंह व स्वतंत्र कुमार पासवान निर्दलीय के तौर पर प्रत्याशी हैं। इन दोनों का मुकाबला सपा के सतीश से है।
विज्ञापन

अमरौधा ब्लॉक में भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार की पत्नी प्रमिला कटियार भाजपा से प्रत्याशी हैं। यहां सपा से राजेश्वरी और निर्दलीय के तौर पर सुशीला व सीमा देवी चुनाव मैदान में हैं। राजपुर ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए भाजपा के बागी राकेश कटियार निर्दलीय के तौर पर मैदान में हैं। वहीं उनका मुकाबला सपा के ज्ञानेंद्र से है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के नाम वापस लेने का फायदा बागी प्रत्याशी राकेश कटियार को मिलने की चर्चा है।
अकबरपुर ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी आशीष मिश्र व सपा की विजय लक्ष्मी यादव के बीच टक्कर है। मैथा में भाजपा प्रत्याशी रीता सिंह व निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख सपा की प्रत्याशी अनुपमा सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। रसूलाबाद में भाजपा प्रत्याशी राधा दुबे और सपा की मीना शुक्ला आमने सामने हैं। इसी प्रकार झींझक में भाजपा की रानी देवी और सपा की नीलू देवी के बीच टक्कर है।
संदलपुर में भाजपा प्रत्याशी राहुल तिवारी व सपा प्रत्याशी उपेंद्र के बीच सीधा मुकाबला है। ब्लॉक प्रमुख की सीट पाने के लिए शुक्रवार को प्रत्याशी व उनके समर्थक पूरे दिन माथा पच्ची करते रहे। सदस्यों को अपने पाले में किस तरह से लाया जाए इसकी जुगत चलती रही। शनिवार को मतदान होगा और शाम को परिणाम आएगा।
दल से बागी प्रत्याशी जीते तो पार्टी के होंगे
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा, राजपुर और मलासा ब्लॉक में टिकट न मिलने पर भाजपा के बागी प्रत्याशी निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि जीतने वाले को पार्टी अपनाएगी। सरवनखेड़ा ब्लॉक में महेश त्रिवेदी की भाभी माया और दूसरी प्रत्याशी उर्वशी भाजपा से टिकट की दावेदार थीं। हालांकि पार्टी ने दोनों में से किसी को अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया।
इस पर दोनों ने ही निर्दलीय के तौर पर पर्चा भरा। अब दोनों प्रत्याशी का मुकाबला सपा प्रत्याशी से है। राजपुर में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पर्चा वापस लेने के बाद भाजपा के सक्रिय सदस्य और टिकट न मिलने पर बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी बने राकेश कटियार को जीत के बाद भाजपा अपना लेगी यह चर्चा बनी है। इसी प्रकार मलासा में भाजपा की टिकट मांग रहे सूर्य प्रताप व स्वतंत्र कुमार बगावत कर निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में हैं उतरे हैं।
मतदान की तैयारियां की गईं पूरी
पुखरायां। एसडीएम दीपाली भार्गव और तहसीलदार रामशंकर वर्मा ने अमरौधा व मलासा ब्लॉक मुख्यालयों में किए गए मतदान के इंतजाम को देखा। बताया कि मतदान के लिए बैरिकेडिंग से होकर एक-एक मतदाता ही जा सकेगा। वापसी का रास्ता कक्ष के दूसरे छोर से बनाया गया है। शनिवार को लॉकडाउन के चलते भीड़ एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। संभावित आवागमन की गलियों को बैरिकेडिंग करके बंद कराया जा रहा है। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक मतदाता के अलावा कोई भी दूसरा व्यक्ति आवागमन नहीं कर सकेगा। जिसके लिए पुलिस व्यवस्था चुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें