लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर विजेता रही भाजपा नगर निकाय चुनाव में चारों खानें चित्त हो गई। यहां उसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। बुंदेलखंड के सातों जिले की 17 नगर पालिका में भाजपा को सिर्फ पांच सीटें मिली हैं, जबकि 31 नगर पंचायतों में 11 सीटें हासिल कीं। खास बात यह है कि भाकपा ने एक दशक बाद खाता खोला है। एक सीट आम आदमी पार्टी को भी मिली है।
नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई
डेमो पिक
लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी चारों सीटों पर भाजपा के सांसद चुने गए। विधानसभा चुनाव में भी सभी 19 सीटों पर भाजपा को सफलता मिली, लेकिन करीब आठ माह बाद हुए नगर निकाय चुनाव में बुंदेलखंड के सातों जिले बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर की कुल 17 नगर पालिका तथा 31 नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पूरे बुंदेलखंड में भाजपा को पांच सीटें मिली हैं। सपा को चार सीटें मिली हैं। पांच सीट निर्दलियों ने भी हासिल की है, जबकि भाकपा, कांग्रेस व बसपा को एक-एक सीट हासिल हुई है।
नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई
डेमो पिक
सियासी जानकारों की मानें तो भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर शुरू से ही विवाद की स्थिति रही। कुछ स्थानों पर तो भाजपा के विधायकों ने अपने ही उम्मीदवार का अंदरूनी तौर पर विरोध किया। जिलेवार नगर पालिका व नगर पंचायत की मिलीजुली स्थिति देखें तो बांदा नगर में भाजपा की विनोद जैन और बिसंडा व नरैनी में बसपा की शांती देवी साहू व सुनीता चौरसिया अध्यक्ष थीं। अबकी चुनाव में मतदाताओं ने सपा को हाशिए पर ला दिया।
नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई
डेमो पिक
यहां भाजपा को दो सीटों का फायदा हुआ। हमीरपुर जिले में पिछले साल भाजपा व सपा को तीन-तीन, जबकि सरीला नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीता था। इस बार भाजपा को दो, सपा को दो, कांग्रेस, बसपा व निर्दलीय को एक-एक सीट पर जीत मिली। कांग्रेस को फायदा हुआ है। महोबा में भाजपा को सदर सीट मिली थी। इस बार वह सदर के साथ ही दो नगर पंचायतों में भी जीत हासिल की है। यहां सपा, बसपा और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। जालौन में चार नगर पालिकाओं में से सिर्फ जालौन में भाजपा को जीत मिली है। छह नगर पंचायतों में से सिर्फ माधौगढ़, रामपुरा और कोटरा में पार्टी परचम लहरा सकी। झांसी में महापौर पद भाजपा ने झटक लिया है, लेकिन नगर पालिका की चार सीटों पर भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली। हालांकि ललितपुर की एकमात्र नगर पालिका सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है।