फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कांग्रेस नेता के घर पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष, तिलक लगाकर किया प्रणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विगत दिनों बिहार में प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस पार्टी के मंच से अपमानजनक शब्द कहे जाने के मामले को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने सनातनगिरी शुरू की है। शनिवार को पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल टीम के साथ आचार्यनगर स्थित कांग्रेस पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के घर पहुंचे और उनकी पत्नी को तिलक लगाकर पैर छूकर प्रणाम किया। यह भी पूछा कि क्या पीएम की मां को गाली देना उचित है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सनातनगिरी के तहत पार्टी के पदाधिकारी कांग्रेस नेताओं के घर जाकर वहां महिलाओं से पूछेंगे कि क्या किसी की मां को गाली देना सही है। इस माैके पर हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि भाजपा के लोग आए थे। उनका स्वागत किया और गणेश पूजा का प्रसाद खिलाया। कहा कि जिस मंच से गाली दी गई वहां पर न तो राहुल गांधी थे और न ही कोई अन्य कांग्रेसी। ऐसे में राहुल गांधी को बदनाम करना ठीक नहीं है। इस दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारी अनूप अवस्थी, पूर्व पार्षद जितेंद्र सचान, रायपुरवा मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, देवांग शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें