फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने तैयार किया रोड मैप, जिला पंचायत स्तर पर पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी

Tue, 22 Dec 2020 02:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में दबदबा कायम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र कमेटी ने प्रदेश के निर्देश पर 10 जनवरी से लेकर 15 मार्च तक का रोड मैप तैयार किया है। इसके तहत गांव-गांव में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी और लोगों के बीच प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का भी प्रयास होगा। सोमवार को क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारियों की पनकी में बैठक भी हुई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के क्षेत्रीय प्रभारी दया शंकर सिंह व एटा से विधायक विपिन वर्मा (डेविड) ने बताया कि 25 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुरू किए जाने वाले किसान संवाद कार्यक्रम को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों एवं सभी ब्लॉकों में स्क्रीन लगाकर प्रसारित किया जाएगा।

 
विज्ञापन

सभी जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक, सहसंयोजक, मंडल संयोजक, ब्लॉक संयोजक किसान साथियों को कार्यक्रम से जोड़ेंगे। बैठक में तय किया गया कि 10 जनवरी से 25 जनवरी तक हर गांव में 50-50 प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। ब्लॉक संयोजक स्तर के कार्यकर्ता व मंडल स्तर के पदाधिकारी ग्राम सभा में प्रवास करेंगे।

एक फरवरी से 10 फरवरी तक प्रत्येक ब्लॉक स्तर व ग्राम सभा में लाभार्थी संपर्क अभियान की योजना बैठक होगी। 21 फरवरी से 15 मार्च तक जिला पंचायत स्तर पर मतदाता सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। प्रभारी ने बताया कि जिला पंचायत स्तर पर भाजपा अपना अधिकृत प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में 17 जिलों के अध्यक्ष, पंचायत चुनाव के जिला संयोजक, सह संयोजक व कानपुर-बुंदेलखंड के प्रभारी, सह प्रभारी ने हिस्सा लिया।

क्षेत्रीय पंचायत चुनाव प्रभारी का स्वागत
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के क्षेत्रीय प्रभारी दयाशंकर सिंह के कानपुर आगमन पर पनकी पड़ाव चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुखलाल पाल, महामंत्री राम किशोर साहू, संत विलास शिवहरे, पंचायत चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक विवेक द्विवेदी, अविनाश सिंह, जितेंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, नरेंद्र राजपूत, कौशल किशोर दीक्षित सहित सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें