फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव के साथ आने वाले सभी चुनाव में भाजपा की ये है रणनीति, कांग्रेस सपा बसपा को हो सकता है नुकसान

Sat, 29 Jun 2019 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब विधानसभा उप चुनाव के साथ आने वाले सभी चुनाव में भाजपा विधानसभा स्तर पर 60 फीसदी वोट हासिल करना चाहती है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को विधानसभा स्तर पर 51 फीसदी वोट हासिल हुए थे।
विज्ञापन


जिसे लेकर पार्टी संतुष्ट नहीं है। डिप्टी सीएम और गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव के प्रभारी बनाए गए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मंडल स्तर पर समितियों का गठन कर उप चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी है। शनिवार को यहां पूर्व क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मणदास रूपानी के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक की।

 
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
केशव मौर्य ने कहा किप्रदेश में 11 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव होने हैं। पार्टी की रणनीति है कि जो सीटें भाजपा के पास हैं, उसे तो पार्टी हासिल करें ही बाकी सीटों पर भी जीत हासिल करने की योजना पर काम किया जा रहा है। उप चुनाव में पार्टी क्लीन स्वीप के इरादे से काम कर रही है।

सात जुलाई तक गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले रतनलाल नगर मंडल, पनकी मंडल और लाजपत नगर मंडल की चुनावी बैठकें आयोजित कर तैयारी शुरू करा दी जाए। सभी बूथों पर बनी समितियों का दुबारा सत्यापन भी करने की बात की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें