फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा, दिग्गज नेताओं का दिखा दम

Fri, 16 Dec 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
भाजपा के दिग्गज नेता व राज्य सभा सदस्य विनय कटियार शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा के साथ हमीरपुर से घाटमपुर की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। यात्रा में इनके साथ साध्वी निरंजन ज्योति, देवेंद्र सिंह भोले(सांसद-घाटमपुर), सतीश महाना(विधायक-महाराजपुर) व पूर्व सांसद कमल रानी शामिल हुए हैं। इनके काफिले में लगभग 30 से 35 गाड़िया चल रही हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि यात्रा का घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच जगह स्वागत किया जाएगा। सबसे पहले अनुपुर मोड़ और फिर गजेतीयश, गुजेला, मेन चौराहा घाटमपुर, व आखिर में कानपुर देहात की सीमा पर नवेड़ी में स्वागत होगा।

इसके बाद काफिला कानपुर देहात के मूसानगर में प्रवेश कर जाएगा। जहां से यह भोगनीपुर पु्खरायां के लिए रवाना हो जाएेंगे। सांसद विनय कटियार बर्रा होते हुए पुखरायां विधानसभा भोगनीपुर में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें