यूपी के चित्रकूट में आयोजित अपना दल (कृष्णा गुट) की किसान महारैली में कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे। कांग्रेस से संपत पाल और गया प्रसाद अनुरागी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष रमेश दीक्षित, आम आदमी पार्टी से संजय सिंह और भाजपा से शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
2 of 10
चित्रकूट में आयोजित अपना दल (कृष्णा गुट) की किसान महारैली
चित्रकूट किसान रैली में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता से पहले भारत का नागरिक हूं, इसलिए अपनी ही सरकार व लोगों को आईना दिखाने की कोशिश करता हूं। मैं विपक्षी मंच पर नहीं जाता, बल्कि जरूरतमंद लोगों के हक में आवाज उठाता हूं और सच बोलता हूँ।
विज्ञापन
3 of 10
चित्रकूट में आयोजित अपना दल (कृष्णा गुट) की किसान महारैली
सच बोलना अगर बगावत है तो मैं बागी हूं। मैं अपने लिए बगावत नहीं करता और न ही कुछ मांगता हूं, फिर भी मैं जनता के लिए बागी हूं।
4 of 10
चित्रकूट में आयोजित अपना दल (कृष्णा गुट) की किसान महारैली
विकास मेरे लिए हमेशा मुद्दा था और रहेगा। मीडिया तय करे कि विकास हुआ है या नहीं। मैंने पिछले चुनाव में वायदे नहीं किये थे, जिन्होंने किये थे वह जवाब देंगे। पार्टी व्हिप के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है देश के लिए कोई जरूरी बिल हो।
विज्ञापन
5 of 10
चित्रकूट में आयोजित अपना दल (कृष्णा गुट) की किसान महारैली
राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि जिसने जो वादा किया था, वही जवाब देगा। मैं भी रामायणवादी हूं। बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर चुप्पी साधी, लेकिन इंकार नहीं किया।
विज्ञापन
6 of 10
चित्रकूट में आयोजित अपना दल (कृष्णा गुट) की किसान महारैली
शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी को दरकिनार कर दिया गया है। मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा को अलग-थलग कर दिया। नोटबंदी बिना राय मशविरा के कर दी गई।
विज्ञापन
7 of 10
चित्रकूट में आयोजित अपना दल (कृष्णा गुट) की किसान महारैली
बीजेपी मुझे न तो हटा पा रही है न मैं इस पार्टी से हट पा रहा हूं। केजरीवाल को बीजेपी मजबूत कर रही है।
8 of 10
चित्रकूट में आयोजित अपना दल (कृष्णा गुट) की किसान महारैली
यूपी की धर्मनगरी चित्रकूट में बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर तीखे हमले करते हुए पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर राफेल घोटाले का आरोप लगाया है।
9 of 10
चित्रकूट में आयोजित अपना दल (कृष्णा गुट) की किसान महारैली
सांसद संजय सिंह यहां अपना दल (कृष्णा) के तत्वाधान में आयोजित किसान महारैली में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि राफेल घोटाला देश की आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है।