फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस, ममता-केजरीवाल और वामपंथी देश को दंगों में झोंकना चाहते हैं: साक्षी महाराज

Sun, 22 Dec 2019 02:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को उन्नाव जिले में आपने निजी कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीएए के विरोध में हो रही हिंसा के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि सपा, कांग्रेस, ममता, केजरीवाल, वामपंथी देश को दंगों में झोंकना चाहते हैं। सीएए के बारे में पता नहीं है सिर्फ हिंसात्मक प्रदर्शन हो रहे हैं। सीएए से किसी को नुकसान नहीं होगा।

विपक्षी राजनीतिक दल देश में भ्रम फैला रहे हैं। कश्मीर से 370 हट गई, राम मंदिर पर फैसला आ गया और एक पत्ता तक नहीं हिला। राष्ट्र हित में फैसला आने से संपूर्ण विपक्ष बौखला गया है।
विज्ञापन


सीएए से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रह रहे शरणार्थियों को फायदा मिलेगा। सीएए के बाद अब मोदी सरकार एनआरसी लागू करेगी। एनआरसी लागू होने के बाद रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें