फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान गए भाजपा के भैरो, टिकट कटने पर हुए थे बागी, कही ये बात

Sun, 07 Apr 2019 01:07 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भैरो प्रसाद मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिकट कटने के बाद धरने पर बैठे भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा आखिरकार मान ही गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि 2 के दिन अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बात कराएंगे। इस पर 2 दिन के लिए धरना स्थगित किया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि भाजपा ने शनिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें बांदा से सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा का टिकट काट दिय गया था। पार्टी ने भैरो प्रसाद मिश्रा की जगह आरके पटेल को बांदा से उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट कटने से नाराज भैरो प्रसाद मिश्रा दिल्ली जाकर धरने पर बैठ गए थे।

 

विज्ञापन

यह कहकर खत्म किया धरना

इसके बाद भाजपा में हलचल मच गई थी। सोमवार को भैरो प्रसाद मिश्रा ने धरने को यह कहकर खत्म किया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि 2 के दिन अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बात कराएंगे। इस पर 2 दिन के लिए धरना स्थगित किया है।
 
इससे पहले भैरो प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन भाजपा को समर्पित कर दिया। इसके बाद भी पार्टी ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया। जब वो छात्र थे तभी से भाजपा से जुड़े हुए हैं। अपनी पढ़ाई छोड़ने के बाद वो सक्रिय राजनीति में शामिल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें