फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की उपस्थिति में सपा में शामिल हुए अंशुल वर्मा, आज ही दिया था बीजेपी से इस्तीफा

Wed, 27 Mar 2019 06:23 PM IST
पल्लवी कश्यप यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा में शामिल हुए अंशुल वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी का साथ छोड़ दिया। उन्होंने बुधवार सुबह लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय जाकर चौकीदार को इस्तीफा सौंपा। जानकारी के अनुसार टिकट काटे जाने से वह नाराज थे। 
विज्ञापन

  इस्तीफा सौंपने के बाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय से निकलकर अंशुल बोले- विकास किया है, विकास करेंगे, अंशुल थे अंशुल ही रहेंगे, चौकीदार न कहेंगे।


विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

इस्तीफा देने की वजह बताते हुए अंशुल ने कहा कि अगर विकास ही मानक था तो 24 हजार करोड़ रुपया लगाने की और विकास को आखिरी पायदान से चौथे पायदान पर लाने की सजा मिली है। पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए बोले कि सदन में मेरी उपस्थिती 95 प्रतिशत रही है, इसमें मेरा दोष कहा था यह समझ से परे है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें