फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक ने अभियंता को पहनाई नोटों की माला, फिर जाे हुअा...

Tue, 24 Apr 2018 11:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अभियंता काे माला पहनाते बीजेपी विधायक
विज्ञापन
बांदा के भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने जल निगम की पेयजल योजनाओं में घटिया कामों का आरोप लगाते हुए अधीक्षण अभियंता को उनके कार्यालय में जाकर नोटों की माला पहना दी। इतना ही नहीं जल संस्थान महाप्रबंधक के कक्ष में ताला भी जड़ दिया और चाबी मंडलायुक्त को सौंप दी। अधीक्षण अभियंता सफाई ही देते रहे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त रामविशाल मिश्रा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि को किसी भी सरकारी कर्मचारी को अपमानित करने का अधिकार नहीं है। विधायक को मर्यादित आचरण अपनाना चाहिए। मंगलवार सुबह भूरागढ़ स्थित कार्यालय खुलते ही तिंदवारी क्षेत्र के भाजपा विधायक कार्यकर्ताओं के साथ आए और जल निगम के अधीक्षण अभियंता को उनके कार्यालय में नोटों की माला पहना दी।

कहा- पेयजल योजनाओं में सरकारी पैसे में कमीशनखोरी न करके ये रुपये ले लें। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एमसी श्रीवास्तव विधायक को सफाई देते रहे। इसके बाद विधायक परिसर में ही स्थित जल संस्थान महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और उनकी गैरहाजिरी में कक्ष में ताला जड़ चाबी लेकर मंडलायुक्त रामविशाल मिश्रा को सौंप दी।
विज्ञापन


साथ ही जल निगम और जल संस्थान अभियंताओं की कथित कमीशनखोरी और लापरवाही से भी अवगत कराया। विधायक ने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में लगाए गए कई हैंडपंपों को खुलवाकर देखा गया तो छह पाइपों में पांच पुराने और क्षतिग्रस्त मिले। कुछ में रबर की ट्यूब बांध दी गई थी। कई टूटे पाइपों में एमसील लगाई गई थी। 

विधायक ने बताया कि हैंडपंप खुलवाते समय जल निगम के अधिशासी अभियंता मौजूद थे। इसी तरह कानाखेड़ा गांव में डाली जा रही भूमिगत पाइप लाइन एक मीटर गहराई के बजाए मात्र छह इंच गहराई पर डाली गई। विधायक ने बताया कि इन शिकायतों के बाद भी अधीक्षण अभियंता ने ठेकेदारों या अन्य अधीनस्थ कर्मियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें