फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: जमीन कब्जाने गए बीजेपी विधायक के बेटों पर मारपीट, फायरिंग का आरोप

Sat, 09 Jan 2021 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
इटावा जिले में भरथना से बीजेपी विधायक सावित्री कठेरिया के बेटों और देवर पर जमीन की जबरन पैमाइश कर कब्जाने का आरोप लगा है। विरोध करने पर ग्रामीणों को पीटने और चार राउंड फायरिंग करने का आरोप है। थाने में सुनवाई न होने पर शनिवार को दर्जनों लोगों ने एसएसपी आवास के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन


एसएसपी के मौजूद न होने पर पीड़ितों ने एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की। वहीं विधायक ने बेटे और देवर पर हमला होने का आरोप लगा थाने में तहरीर देने की बात कही है। बकेवर के परसूपुरा गांव निवासी लज्जाराम के मुताबिक गांव में छह बीघा जमीन में उसकी राजू और हाकिम सिंह की भी दो-दो बीघा जमीन है।

राजू ने करीब डेढ़ साल पहले अपने हिस्से की जमीन विधायक सावित्री कठेरिया को बेच दी थी। इस भूखंड के तरफ सड़क है। बंटवारा इस तरह था कि सड़क के तरफ सबका हिस्सा पड़ जाए। आरोप है कि विधायक ने सड़क की तरफ की पूरी जमीन कब्जाने की योजना बना ली।
विज्ञापन


शनिवार को उनके बेटे और देवर जेसीबी लेकर इसपर निर्माण करवाने पहुंच गए। जानकारी होने पर लज्जाराम ग्रामीणों के साथ पहुंचे तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विधायक पक्ष के लोग ग्रामीणों को देखते ही हमलावर हो गए। मामला बढ़ते देख गांव से और लोग जुटने लगे। भीड़ जुटती देख विधायक पक्ष से ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की गई। इस बीच भीड़ पीछे हटी तो विधायक के बेटे और उनके साथ गए लोग भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें