भाजपा विधायक का फेसबुक पोस्ट वायरल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने मनरेगा को ओक रोग बताया है। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि- मनरेगा बना रोग। मनरेगा की स्थिति गौशालाओं जैसी है। दोनों से सभी ग्राम प्रधाव व मजदूर परेशान हैं।
प्रधान को अपनी जेब से या उधार क्रय करना पड़ता है मटेरियल व मजदूरी। जिला एवं ब्लॉक पर दिए जाने वाले कमीशन के कारण फर्जी जॉब कार्ड लगाने पड़ते हैं। अधिकारी भुगतान के नियमों को कठिन बनाने के लिए हर समय नियम बदलते हैं। उनको गांव, मजदूर, किसान का कोई ज्ञान नहीं है। इसे बंद कर देना ही बेहतर सुझाव है।