हरदोई में सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने सोमवार को फिर एक फेसबुक बम फोड़ दिया। अफसरों की तुलना जहां एक ओर इष्टदेव से की वहीं उन्हें भ्रष्टाचारी बताने में भी संकोच नहीं किया।
भाजपाइयों और संगठन के लोगों के लिए परिवार चलाना मुश्किल होने की पीड़ा भी विधायक ने व्यक्त की तो अफसरों की मौज होने की बात लिखकर अफसरों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा दिया। इसके बाद हम ईमानदार के आगे कई प्रश्रचिन्ह लगाकर अनुत्तरित सवाल भी छोड़ दिया।