उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा के खिलाफ चल रहे जानलेवा हमले के मुकदमे में गुरुवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को शुक्रवार का समय दिया है।
किशोरी के चाचा पर साल 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में किशोरी के चाचा व पिता सहित तीन नामित थे। इसमें पिता व एक चाचा आरोप मुक्त हो चुके हैं जबकि एक चाचा के खिलाफ मुकदमा चल रहा था।